दुनियाभर में कई तरह की जनजाति के लोग रहते हैं। कुछ जनजातियां एेसी भी हैं जो आज भी आदिवासियों की जिंदगी जी रही हैं। जो पूरी दुनिया के लिए किसी रहस्य से कम नहीं हैं। एेसी ही एक जनजाति है जिसका नाम है कोरोवाई। यह जनजाति इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत के घने जंगलों में रहती है। इस जनजाति को नरभक्षी भी कहा जाता है।
कभी होती थी वेश्यावृत्ति
इस जनजाति की खोज सन् 1974 में की गई थी। उससे पहले इनके बारे में कोई भी नहीं जानता था। इसके बाद यहां पर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया, जिससे वेश्यावृत्ति बढ़ने लगी और 1999 में ये सब कुछ बंद हो गया।
इस जनजाति के लोग बाहरी दुनिया से दूर रहते हैं। ये लोग पेड़ों पर घर बना कर रहते है। क्योंकि ये लोग खुद को पेड़ो पर ज्यादा सुरक्षित महसूस करते है। यह जनजाति आजीविका के लिए शिकार करते हैं और इनका निशाना भी बेहतर होता हैं।
इंसानों को भी खा जाते है
कोरोवाई जनजाति अराफुरा सागर से तकरीबन 150 किमी की दूरी पर रहती है। कहते हैं कि यह जनजाति पहले इंसानों को भी खा जाया करती थी।
ये लोग अंधविश्वास को बहुत मानते हैं, जिसकी वजह से इंसानों को भी मारकर खा जाते हैं।