खुशखबरी! पेट्रोल 1.46 रुपए, डीजल 1.53 रुपए प्रति लीटर सस्ता

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 08:59:57 PM
Petrol price cut by Rs 1.46 per liter, diesel rates slashed by Rs 1.53 ltr

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतें छह बार तथा डीजल की लगातार तीन बार बढ़ाए जाने के बाद मंगलवार आधाी रात से उनमें क्रमश: 1.46 रुपए तथा 1.53 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। इसमें राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले कर वैट में हुई कमी शामिल नहीं है।

वैट समेत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.69 रुपए तथा डीजल 1.70 रुपए सस्ता हो गया है। इस प्रकार आज मध्यरात्रि से यहाँ पेट्रोल 67.62 रुपए की जगह 65.93 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। डीजल के दाम 1.70 रुपए कम होकर 56.41 रुपए प्रति लीटर की जगह अब 54.71 रुपए हो गए हैं।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आज बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल तथा डीजल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के मद्देनजर दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव किया गया है।

इससे पहले 01 सितंबर से 06 नवंबर के बीच छह बार में पेट्रोल की कीमत में 7.53 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में 06 नवंबर को वैट समेत इसके दाम 1.17 रुपए बढ़ाए गए थे। डीजल के दाम 05 अक्टूबर से 06 नवंबर के बीच तीन बार में 3.90 रुपए बढ़े थे। राष्ट्रीय राजधानी में 06 नवंबर को डीजल की कीमत 1.03 रुपए प्रति लीटर बढ़ी थी।

दरों में परिवर्तन के बाद देश के चार महानगरों व् जयपुर में दोनों ईंधनों के दाम (रुपए प्रति लीटर में) इस प्रकार रहे :-

पेट्रोल

महानगर पुरानी कीमत नई कीमत
दिल्ली 67.62 65.93
कोलकाता 70.24 68.67
मुंबई 74.00 72.29
चेन्नई 67.13 65.41
जयपुर 70.13 68.67

 

डीजल

 

महानगर पुरानी कीमत नई कीमत
दिल्ली 56.41 54.71
कोलकाता 58.67 56.95
मुंबई 62.15 60.32
चेन्नई 58.02 56.24
जयपुर 60.57 59.04

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.