आरा में पेड़ से लटका युवक का शव बरामद

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 11:56:19 AM
Jigsaw man found dead hanging from a tree

आरा। बिहार में भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र से मंगलवार को पेड़ से लटका एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर आनंद नगर मुहल्ला में पेड़ से लटका युवक का शव पुलिस ने बरामद किया।

मृतक की पहचान अम्बेदकर कॉलोनी निवासी करण कुमार (20) के रुप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि युवक का बाये हाथ की कलाई के पास कटा हुआ है और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.