मुंबई। ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी और अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन 5 साल की हो चुकी हैं। 16 नवंबर, 2011 को जन्मीं आराध्या को सारा बॉलीवुड बधाइयां दे रहा है। अभी इतनी कम उम्र में ही वो सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी किड बन चुकी हैं। आराध्या आज फेमस स्टार किड हैं।
आराध्या को हाल ही में दुर्गा पूजा के दौरान पूरी फैमिली के साथ देखा गया था। वैसे तो आराध्या को घर में सभी बहुत प्यार करते हैं लेकिन अक्सर उन्हें अपनी मां ऐश्वर्या के साथ देखा जाता है।
व्यस्त ढेडयुल होते हुए भी ऐश्वर्या आराध्या को अकेला नही छोड़ती है। इसी कारण 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन पर भी कम ही नजर आई थी।
ग्रैंड फादर बिग बी ने भी कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म पिंक के प्रमोशन के दौरान पोती आराध्या और नातिन नव्या नवेली के लिए एक खुला पत्र भी लिखा था। ये पत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ।