Bollywood की 10 ऑनस्क्रीन फीमेल जर्नलिस्ट, जिन्होंने 'Journalism' के क्षेत्र में बढ़ाया महिलाओं का रुझान 

Samachar Jagat | Friday, 21 Apr 2017 04:15:11 PM
Bollywood's 10 Onscreen Female Journalist

यह सत्य है कि आजकल कई लड़कियां पेशे के तौर पर जर्नलिज्म को चुन रही है। यह प्रोफेशन कई लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करता है अपने करियर के तौर पर इसे चुनने के लिए। इन्ही प्रेरणाओं में से एक है, फिल्मी दुनिया। जिसकी कई फिल्मों में बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने न्यूज रिपोर्टर, जर्नलिस्ट, का दमदार किरदार निभाया है, जो कई लड़कियों की प्रेरणास्त्रोत बनी। इस पेशे को बतौर अपना करियर चुनने में कई बॉलीवुड फिल्मों का योगदान रहा है।

फिल्म ‘मातृ’ में ही नहीं इन फिल्मों में भी हुआ मां, बेटी, बहन का ‘रेप’

आज हम आपके साथ कुछ ऐसी ही फिल्में और उनमें निभाए गए बतौर जर्नलिस्ट के किरदारों के बारे में बताएगें जिन्हें बॉलीवुड की विभिन्न अभिनेत्रियों ने फिल्म में निभाया है। 

1.Noor - 

हाल ही में रिलीज हुई नूर में सोनाक्षी सिन्हा एक जर्नलिस्ट नूर रॉय चौधरी की भूमिका निभा रही है। सुनहिल सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जोखिम से भरे जर्नलिस्ट की लाइफ को दिखाया गया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की जर्नलिस्ट लेखिका सबा सैयद की किताब कराची यू आर कीलिंग मी आधारित फिल्म है।    

2. Madras Cafe -


द रॉकस्टार एक्ट्रेस नरगिस फाकरी बॉलीवुड फिल्म मद्रस कैफ जो एक पॉलिटीकल थ्रिलर फिल्म थी उसमें जया सहानी जर्नलिस्ट  की भूमिका में नजर आई। फिल्म में नरगिस एक यू.के जर्नलिस्ट के रोल में जॉन अब्राहम के अपॉजिट थी। 

3. Page 3

 
बॉलीवुड में एक जर्नलिस्ट की भूमिका निभाने जैसे किरदारो में कोकंर्णा सेन का नाम हमेशा ऊपर आता है। जो वाकई में आगे तक याद रखा जाएगा। पेज-3 फिल्म में कोंकर्णा ने पेज 3 जर्नलिस्ट माधवी का किरदार अदा किया था। इस फिल्म में कोकर्णा का अभिनय काबिलेतारिफ था जिन्हें आलोचको से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज लोगो ने भी सराहा था। 

4.No One Killed Jessica -


जेसिका लाल हत्याकांड पर बनी एक शानदार फिल्म, जिसमें रानी मुखर्जी ने एक न्यूज रिपोर्टर मीरा गेती की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय प्रदर्शन के लिए रानी ने कई अवॉर्ड्स जीते। फिल्म में मीरा का किरदार इतना वास्तविक और यथार्थवादी था जिसने ये अहसास कराया कि वास्तविक रुप से एक क्राइम रिपोर्टर अपने प्रोफेशन में कितने खतरे उठाता है।   

5.Satyagraha - 


प्रकाश झा के निर्देशन में बनी सत्याग्रह एक पॉलीटिकल थ्रिलर फिल्म थी। झा की इस फिल्म में करीना कपूर एक इंटरनेशनल जर्नलिस्ट यासमीन अहमद की भूमिका में नजर आई। सत्याग्रह में यासमीन अहमद का रोल अदा करने पर करीना को खासी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। 
  
6.Lakshya -


प्रीति जिंटा का बॉलीवुड फिल्म लक्ष्य में पत्रकार अवतार रोमिला दत्ता असल जिंदगी में एनडीटीवी की अनुभवी जर्नलिस्ट बरखा दत्त से प्रेरित है। जिन्होंने कट्टरपंथी युद्ध 1999 के कारगिल युध्द की पृष्ठभूमि में एक संवादाता की भूमिका निभाई थी। प्रीति का इस फिल्म में लुक, अभिनय ने सबका दिल जीत लिया था। 

7. Shobhana 7 Nights


सुदिप्तो चटोपाध्याय की इस फिल्म को भारत में रिलीज होने से पहले ही हॉस्टन फिल्म फेस्टिवल में रवीना टंडन को  सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में रवीना ने एक हार्ड कोर जर्नलिस्ट की भूमिका निभाई थी। 

8. Knock Out

 
फोन बूथ नामक फिल्म के इस रिमेक नॉक आउट में कंगना ने एक क्राइम जर्नलिस्ट का रोल निभाया। इस फिल्म में कंगना ने अपने अभिनय से पत्रकारों के लिए एक आदर्श भूमिका निभाई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म में कंगना के अभिनय को सराहना मिली जो उन्हें उनके इस रोल के लिए याद करनें के लिए काफी होगी। 

9. PK


राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म पीके ना सिर्फ दर्शको के दिल में अपनी जगह बना सकी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म में अनुष्का एक जर्नलिस्ट  जगत जननी उर्फ जग्गू की भूमिका में दिखी। 

10. Krantiveer

1994 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक, क्रातिंवीर में डिंपल कपाड़िया ने एक जर्नलिस्ट मेघना दिक्षित के रोल में नजर आई। अपने तेजस्वी अभिनय से डिंपल ने फिल्म शो के हाउसफुल कराया बल्कि वाहवाही भी बटोरी। 

यहीं नहीं फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में जुही चावला ने बतौर एक जर्नलिस्ट का किरदार अदा किया था, रिमी सेन ने शाकिर्द में एक रिपोर्टर का किरदार निभाया था। मिस्टर इंडिया फिल्म जिसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म थी। इस फिल्म में श्री देवी ने भी एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। बॉलीवुड स्टार्स ने भले ही एक लंबे वक्त से प्यार दुश्मनी का रिश्ता मीडिया के साथ साझा किया हो, लेकिन अब इसी पेश को फिल्मों के जरिए ऑनस्क्रीन पर कूल एंड ग्लैमरस् रुप में दिखाते है।

जंतर-मंतर में यज्ञ, मंत्रोच्चारण और वायु परीक्षण से लगाया जाता है बारिश का पूर्वानुमान

आपको बता दें कि यह प्रोफेशन समाज में बदलते रुझान को दर्शाती है। नारीवाद के परिप्रेक्ष्य से देखा जाए तो बॉलीवुड में बतौर पहली जर्नलिस्ट का किरदार शबाना आजमी ने निभाया था। 1989 में प्रदर्शित फिल्म मै आजाद हूं मे शबाना ने एक पत्रकार की भूमिका अदा की थी। जो बाद में अन्य अभिनेत्रियों के लिए जर्नलिस्ट जैसे किरदार को ऑनस्क्रीन पर निभाने के लिए प्रेरणा बनी।

source - google  



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.