वृष राशि वाले बालकों का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो करें ये उपाय

Samachar Jagat | Wednesday, 06 Jul 2016 05:25:59
study tips for taurus vrish rashi

बुद्धि तो सभी के पास होती है, लेकिन इसके बाद भी कुछ बालक शिक्षा प्राप्त करने में सफल होते हैं और कुछ पिछड़ जाते हैं। बालक शिक्षा अर्जन करना चाहता हैं लेकिन उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता है। ऐसा कई बार ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव के कारण भी होता है। यदि आपके बालक की राशि वृष है तो आपको उसके लिए कुछ विशेष उपाय करने होंगे जिससे आपके बालक का मन पढ़ाई में लगे और वह एकाग्रचित होकर विद्या अध्ययन कर सके। ये उपाय इस प्रकार हैं....

वृष राशि वालों के पंचम भाव में बुध की राशि कन्या है तो कन्या राशि से पीड़ित होने, पंचम भाव के पीड़ित होने या बुध के पीड़ित होने पर व्यक्ति का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। बुध की अशुभता को दूर करने के लिए बालक को प्राण-प्रतिष्ठित करके बुध यन्त्र को गले में पहनाने से बालक का मन पढ़ाई में लगता है।

ग्यारह इमली की पत्तियों को अभिमन्त्रित करके बालक-बलिका की पुस्तकों में रख देने से बच्चों का पढ़ाई में ध्यान केंद्रित होने लगने लगता है।

जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, उन्हें गणेश स्त्रोत या चालीसा का पाठ करने से अत्यन्त लाभ मिलता है।

अपने अध्ययन कक्ष में गणेश जी की फोटो अवश्य लगाएं।

वृष राशि के बालक की शिक्षा में लगातार बाधाएं आने पर उससे कालभैरव चालीसा का पाठ कराएं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.