फिर से जेल से बाहर आया Ram Rahim, मिली है 40 दिन की पैरोल

Hanuman | Tuesday, 05 Aug 2025 09:25:00 AM
 Ram Rahim is out of jail again, got 40 days parole

इंटरनेट डेस्क। साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से राहत मिली है।

वह एक बार फिर से सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। खबरों के अनुसार, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज सुबह वह 40 दिन की पैरोल लेकर पुलिस सुरक्षा में सिरसा डेरा के लिए रवाना हुआ। इससे पहले गुरमीत राम रहीम 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था। 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो मिलने को लेकर कई प्रकार के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। राम रहीम को 2017 में इस मामले में दोषी माना गया था। इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

खबरों क अनुसार, राम रहीम पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद सिरसा डेरे में विशेष गतिविधियों में हिस्सा लेकर अनुयायियों से संवाद करता है। राम रहीम के जेल से बाहर आने पर हरियाणा की नायब सैनी सरकार पर कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं। 

PC: bbc 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.