रोज पिए अजवाइन का पानी और देखें चमत्कारिक असर

Samachar Jagat | Monday, 12 Dec 2016 04:45:57 PM
Daily drink celery water and see the wondrous effect

अजवाइन को मसाले में सबसे छोटा और बेहद असरकारक मसाले के रुप में जाना जाता है। इसकी तासीर गरम होती है जिससे ये भोजन के स्वाद और खूशबू को बढ़ानें में बेहद असरकारक होता है। इसका उपयोग घरो में न केवल मसाले के रुप में बल्कि कई घरेलु बीमारियों को दूर करनें में भी इसका उपयोग किया जाता है। वैसे तो कम ही लोग यह जानते होगें, लेकिल अजवाइन बेहद काम की चीज तो  है ही, साथ ही इसका उपयोग शरीर की अतिरिक्त चर्बी को दूर करनें में भी इसे  अधिक असरकारक माना जाता है।

अजवाइन का पानी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद सिध्द होती है। इसके पानी का रोजमर्रा में इस्तेमाल करनें से कई शरीर में ऊर्जा के साथ ही शरीर के मोटापे को कम किया जा सकता है।

डायबिटिक महिलाओं के लिए खास देखभाल होती है फायदेमंद

इस विधि से तैयार करें अजवाइन का पानी-

50 ग्राम अजवाइन ले। अजवाइन को 1 गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह पानी को छान ले। और इस पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट सेवन करें। चाहे तो उसी अजवाइन को धूप में सूखाकर फिर से उपयोग में ले सकते है। लेकिन तीसरे दिन इसका उपयोग नहीं करना। आपको नई अजवाइन को काम ले लेना होगा।

इस पानी का उपयोग आप 45 दिन तक लगातार करें। इससे होने वाला फायदा आपको अपने शारीर में जरुर दिखेगा। हो सकता है इससे कम समय में भी इसका असर आपको देखनें को मिले। ध्यान रखे कि आप किसी बीमारी से पीडित न हो।

वजन कम करनें के साथ ही कई बीमारियों में है लाभकारी-

पाचन क्रिया में सुधार- अजवायन में थायमॉल नामक पाया जाता है। ये केमिकल गेस्ट्रक द्रव्यो को बाहर बाहर निकालनें में पेट की मदद करता है। जिससे की पाचन क्रिया सुचारु रुप से काम करती है। अपच, बच्चो के पेटदर्द जैसी समस्यओं में इससे मदद मिलती है।

सिरदर्द में असरकारक- अजवाइयन का पानी उबालनें पर या उसका पानी पीते समय जो भाप मिलती है उससे सिरदर्द और नाक के कंजेस्शन में काफी हद तक राहत मिलती है। अजवाइन में पाए जाने वाले वाष्पशील पदार्थों की सहायता से सिरदर्द और जुकाम में राहत मिलती है।

सर्द मौसम बढ़ाता है ब्लड शुगर

दांत के दर्द में दे राहत- अजवायन का पानी दांत दर्द को दूर करनें में बेहद लाभकारी होता है। इससे मुंह की दुर्गंध को दूर किया जा सकता है। साथ ही स्वस्थ भी बनाए रखा जा सकता है। दांत दर्द में अजवाइन के पानी का कुल्ला करें। अजवाइन में मौजूद थायमोल दर्द में राहत दिलाता है।

शरीर का मेटाबॉलिज्म रखे सही- अजवाइन का पानी का सेवन करनें से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इसी के कारण शरीर से कार्ब तथा फैट को बर्न किया जाता है।

वजन घटानें में सहायक- अजवायन वजन घटानें में बहुत ही लाभकारी सिध्द होता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी तेजी से बढ़ाता है। ताकि आपको वजन घटानें में परेशानी न हो।

इन बातों का रखे ध्यान-

चावल का सेवन बंद कर दें। साथ ही चपातियों की मात्रा भी कम कर दें।

आलू,शक्कर,फास्ट फूड और ऑयली फूड को खाने से बचे।

भोजन करनें के तुंरत बाज पानी न पिए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.