रूस में गोदाम में आग लगने से 16 मरे

Samachar Jagat | Saturday, 27 Aug 2016 03:09:34 PM
16 killed in Russian warehouse fire

मास्को। रूस की राजधानी मास्को में आज एक प्रिटिंग गोदाम में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।

शनि के चंद्रमा ‘टाइटन’ पर पनडुब्बी भेजने की योजना बना रहा है नासा?

रूस के आपात मंत्रालय के अधिकारी ने रूसी समाचार चैनल रोस्सिया-24 को बताया कि गोदाम में आग लगने के बाद 16 लोगों के शवों को निकाला गया है तथा चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर स्थानीय समनानुसार सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि 12 लोगों को बचाया गया है। समाचार चैनल के मुताबिक प्रिटिंग गोदाम में काम करने वाले ज्यादातर लोग पूर्व सोवियत संघ के देशों के हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।        -एजेंसी

सीरिया: दराया शहर को खाली कराने का काम शुरू



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.