एर्दोगन ने तुर्की सीमा प्रवासियों के लिए खोलने की धमकी दी

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 08:39:35 PM
Erdogan warns Europe that Turkey could open migrant gates

इस्तांबुल। तुर्की के राष्ट्रपति रेसीप तैयब एर्दोगन ने अवैध प्रवासियों के लिए तुर्की की सीमा खोले जाने की धमकी दी है। दरअसल, यूरोपीय संसद ने अंकारा के साथ सदस्यता वार्ता पर पीछे हटने के लिए मतदान किया है।

एर्दोगन ने यूरोपीय संघ को इस्तांबुल में एक भाषण में कहा कि मेरी बात सुनिए। यदि आप और आगे बढ़े तो सीमाएं खोल दी जाएंगी, इसे ध्यान रखें।

गौरतलब है कि 18 मार्च को अंकारा और ब्रसेल्स ने यूरोप में प्रवासियों के उमडऩे को रोकने के लिए तुर्की के लिए एक समझौता किया था। यह समझौता तुर्की और यूनान के बीच स्थित ऐजियन सागर पार करने वाले प्रवासियों की संख्या घटाने में काफी हद तक सफल रहा है।

बृहस्पतिवार को यूरोपीय संसद ने सदस्यता वार्ता को रोकने के लिए मतदान किया था। इस कदम से तुर्की चौकन्ना हो गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.