पुतिन को अमेरिका के साथ संबंध दुरुस्त होने की उम्मीद

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 01:40:41 AM
Vladimir Putin hopes for better Russia-US ties, anti-terror action

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए अमेरिका के साथ दरार पाटने और आतंकवाद से निपटने की कोशिश में सहयोग की आशा जताई।

भाषण में मास्को की इस आशा को जाहिर किया गया कि अमेरिका के नये राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन के साथ संबंधों को दुरूस्त करने में मदद कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच संबंध यूक्रेन, सीरिया युद्ध और अन्य विवादों को लेकर शीत युद्ध बाद के दौर में खराब हुए हैं।

पुतिन ने जोर दिया कि दोनों महाशक्तियों के बीच दोस्ताना संबंध वैश्विक स्थिरता के लिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी से टकराव नहीं चाहते हैं।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.