ह्विटसन ने अपने नाम किया अतंरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन तक रहने का रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Thursday, 27 Apr 2017 03:13:50 PM
Whitson records his record for most days in the superstar

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी ह्विटसन ने अंतरिक्ष में सबसे अधिक बिताने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पहले यह रिकार्ड अंतरिक्ष यात्री जेफ विलियम्स के नाम था। उन्होंने यह रिकार्ड 650 दिन अंतरिक्ष में रह कर बनाया था। 

ऐसा नहीं है कि ह्विटसन के नाम सिर्फ यह एक मात्र रिकॉर्ड है। इससे पहले भी वह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। पिछले माह ही स्पेसवॉक करते समय अधिक समय बिताने वाली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी थीं। 

उन्होंने कुल 53 घंटे से ज्यादा समय तक स्पेसवॉक करते हुए व्यतीत किया था। 2008 में आइएसएस की कमान संभालकर ह्विटसन यह जिम्मेदारी पाने वाली पहली महिला बनी थीं। इस साल नौ अप्रैल को उन्होंने दूसरी बार आइएसएस की कमान संभालकर एक और रिकॉर्ड कायम किया।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.