जानिए ! अपनी राशि पर पड़ने वाले सूर्य ग्रहण के प्रभाव के बारे में......

Samachar Jagat | Wednesday, 31 Aug 2016 10:27:47 AM
All amounts will be affected by the Solar Eclipse

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 1 सितम्बर 2016 गुरूवार को खग्रास सूर्य ग्रहण के समय ग्रह योगों की स्थिति बहुत खराब दिख रही है। यह सूर्य ग्रहण सिंह राशि में हो रहा है। शास्त्रों के अनुसार सिंह राशि में ग्रहण लगने पर वनवासी जातियों, दबंग और राजशाही अंदाज में जीने वाले अमीर लोगों को तकलीफ हो सकती है। ग्रहण के समय वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे शनि अपनी दसवीं दृष्टि से सिंह राशि में स्थित सूर्य और चंद्रमा को देखेंगे।

ग्रहण के समय सूर्य और चंद्रमा पर शनि की दृष्टि पड़ने से दुनिया के कई देशों में भूकंप और युद्धों से जनधन की हानि हो सकती है। इस ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव अफ्रीकी देशों पर पड़ेगा। दक्षिणी-पूर्वी समुद्रतटीय क्षेत्रों में तूफान, भूकम्प व चक्रवात आने की आशंका रहेगी। इस ग्रहण का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा आइए जानते हैं सूर्यग्रहण से सभी राशियां कैसे होंगी प्रभावित.......

मेष :-

राशि से पांचवें घर में होने वाला यह ग्रहण आपको भ्रम की स्थिति में डालेगा। कुछ लोगों को सामाजिक अपयश का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है।

वृष :-

कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य से संबधित कुछ लोगों को दिक्कतें हो सकती है।

मिथुन :-

कुछ लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीद्दारी करने से मन आशावादी बनेगा। सोच-विचार कर लिए गए निर्णय ही लाभप्रद होंगे।

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है 1 सितंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण

कर्क :-

नए कार्यों में ज्यादा निवेश से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। जीवन के प्रति आशावादी विचार रखने की जरूरत है।

सिंह :-

कुछ लोगों को शारीरिक व मानसिक पीड़ा हो सकती है। भाईयों से मन-मुटाव भी संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा लोग आपसे रूष्ट हो सकते है।

कन्या :-

व्यय की अधिकता बनी रह सकती है जिस कारण आप मानसिक रूप से व्यथित रहेंगे, दोस्तों पर धन का अधिक व्यय करने से बचना होगा।

तुला :-

समय की उपयोगिता व अवसरों को पहचानकर आप लाभ प्राप्त कर सकते है। नए कार्यो को शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है।

वृश्चिक :-

सोच-समझकर ही कहीं पैसा लगाएं अन्यथा आर्थिक क्षति हो सकती है। कुछ लोग अपनी जीविका को लेकर चिंतित हो सकते है।

धनु :-

घर व परिवार को लेकर चिंता बनी रह सकती है, जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी मन व्यथित रह सकता

मकर :-

कुछ लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार में आपसी सहयोग से ही विकास संभव है। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा बेहतरी आने की उम्मीद है।

बुरी शक्तियों को रखना है घर से दूर तो करें ये उपाय

कुंभ :-

जीवन साथी को किसी प्रकार का कष्ट संभव है, दाम्प्त्य जीवन में तालेमल बनाकर रखने से बड़ी से बड़ी मुसीबत का भी डटकर सामना कर सकते है।

मीन :-

कुछ लोगों पर इस समय रोग हावी हो सकता है अतः खान-पान पर सावधानी बरतें। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से टकराव हो सकता है।

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.