क्यों दिया जाता है अर्ध्य आइए जानिए इस बारे में..

Samachar Jagat | Monday, 29 Aug 2016 12:59:32 PM
Here is why this offer water's

अक्सर आपनें कई लोगों को सुर्य को अर्ध्य देते हुए देखा होगा। पंडितो द्रारा सुर्य को खुश करनें के लिए या बताए गए उपायों को करनें के लिए अक्सर ऐसा किया जाता है। हमारे शास्त्रों में भी सुर्य को जल का अर्ध्य देने के लिए वर्णन मिलता है। लेकिन कम ही लोग ये जानते होगें के अर्ध्य देनें के पीछे क्या कारण होता है, और अर्ध्य देने की सही विधि क्या है। और ऐसा करनें पर क्या लाभ प्राप्त होता है। इसके पीछे छुपी रोचक बातों के बारे में, और साथ ही किन किन को अर्ध्य देना लाभकारी होता है।  

शास्त्रों के अनुसार सुर्य आत्मा का कारक होता है। नियमित रुप से सुर्य को जल देने से आत्म शुध्दि और आत्मबल तो प्राप्त होता ही है साथ ही आरोग्य लाभ की प्राप्ति भी होती है।

काले घोड़े की नाल और उससे जुड़ी कुछ रोचक तथ्य जो नहीं जानते होंगें आप?

सूर्य को अर्ध्य तांबे के किसी पात्र में जल में एक चुटकी रोली, चंदन हल्दी अक्षत व लाल पुष्प डालकर गायत्री मंत्र का उच्चारम करते हुए सूर्यदेव को प्रतिदिन 12 लोटा जल दें। सूर्य को नियमित जल का अर्ध्य देनें से प्रतिष्ठा, सरकारी पद, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृध्दि होती है।

घर में मोर पंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा होती है समाप्त

चंद्र को अर्ध्य देना- चंद्र को हमेशा चांदी के पात्र से अर्ध्य देना चाहिए। संध्याकाल में पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्ध्य देना काफी लाभप्रद सिध्द होता है। इससे अंदर के सभी बूरे विचार, दुर्भावना, असुरक्षा की भावना व माता पिता के स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।

तुलसी के पेड़ को अर्ध्य देना- भारतीय घर में तुलसी आंगन की शोभा है और विष्णु भगवान की प्रिया भी है। तुलसी में जल का अर्ध्य देने से घर की दरिद्रता का विनाश होता है। विवाह में उत्पन्न बाधाओं को भी दूर करता है।

पीपले के पेड़ में अर्ध्य देना- व्यक्ति अपनें ग्रहों की बाधा को दूर करनें के लिए नियमित रुप से पीपल के पेड़ को अर्ध्य देना चाहिए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.