आज से टेढ़ी चाल चलेंगे शनि, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

Samachar Jagat | Friday, 07 Apr 2017 04:20:02 PM
horoscope saturn retrograde in sagittarius 2017

आज यानि 7 अप्रैल से 23 जून तक शनि अपनी टेढ़ी चलेगा और धनु राशि में वक्री होगा। शनि की टेढ़ी चाल का असर व्यक्ति के स्वास्थ्य, उसकी नौकरी और उसके प्रेम संबंधों पर पड़ता है। आपको बता दें कि इससे पहले करीब 30 साल पहले यानि 11 अप्रैल 1987 को शनि ने अपनी टेढ़ी चाल चली थी। आप पर इसका राशि अनुसार क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं इसके बारे में.....

मेष राशि :-

मेष राशि के जातकों के लिए शनि की टेढ़ी चाल स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां लेकर आएगी, वहीं आर्थिक स्थिति भी थोड़ी कमजोर रहेगी।

जमीन खरीदते समय इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान

वृष राशि :-

वृष राशि के जातकों के लिए भी शनि आर्थिक परेशानियां लेकर आएगा, घर-परिवार से मनमुटाव भी हो सकता है।

मिथुन राशि :-

मिथुन राशि के जातकों को शनि की टेढ़ी चाल लाभ देगी, दुश्मन आपके सामने परास्त होंगे।

कर्क राशि :-

कर्क राशि के जातकों को जहां शनि आर्थिक लाभ देगा, वहीं संतान संबंधि समस्याएं भी सामने लाकर खड़ी करेगा।

सिंह :-

शनि की चेढ़ी चाल से सिंह राशि के जातकों को धन संबंधि परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, मानसिक कष्ट भी होगा।   

कन्या राशि :-

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि की चेढ़ी चाल मान-सम्मान में वृद्धि और धन लाभ के योग लेकर आ रही है।

तुला राशि :-

शनि की चेढ़ी चाल से तुला राशि के जातकों को राजनीति में लाभ प्राप्त होगा, उन्नति में रुकावटें आने के बाद भी सफलता मिलेगी।  

वृश्चिक राशि :-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि की चेढ़ी चाल मिला-जुला प्रभाव लेकर आएगी। जहां आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, वहीं स्वास्थ्य संबंधि परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

जानिए कैसे व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं नवग्रह

धनु :-

धनु राशि के जातकों को शनि की चेढ़ी चाल से कमाई के विशेष अवसर प्राप्त होंगे, इसके साथ ही खर्चों में भी वृद्धि होगी।

मकर राशि :-

मकर राशि के जातकों के लिए भी शनि की टेढ़ी चाल से लाभ होगा, वहीं संतान संबंधि कष्ट भी सताएगा।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि शुभ संकेत लेकर आ रहा है, अगर आपका कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आपकी जीत होगी।

मीन :-

मीन राशि के जातकों को शनि की चेढ़ी चाल मानसिक संतोष प्रदान करेगी, बुद्धि तीव्र होगी और स्वभाव में मधुरता आएगी।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.