धनवान बनना चाहते हैं तो वास्तुशास्त्र के इन टिप्स को करें फोलो

Samachar Jagat | Saturday, 15 Apr 2017 04:10:01 PM
If you want to be rich then follow these tips on Vastu Shastra

कई बार ऐसा होता है कि आप धन कमाते तो बहुत हैं लेकिन बचत नहीं कर पाते हैं। धनवान बनने के लिए धन कमाने के साथ ही धन बचाना भी जरूरी है। अगर घर में किसी प्रकार का वास्तुदोष हो तो भी धन संचय नहीं हो पाता है। वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे उपाए बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप धन का संचय कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इन उपायों के बारे में.....

जानिए कैसे गलत दिशा में बनी बालकनी बन जाती है वास्तुदोष का कारण

वास्तुशास्त्र के अनुसार जल की निकासी कई चीजों को प्रभावित करती है। जिनके घर में जल की निकासी दक्षिण अथवा पश्चिम दिशा में होती है उन्हें आर्थिक समस्याओं के साथ अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ध्यान रखें कि उत्तर दिशा एवं पूर्व दिशा में जल की निकासी को आर्थिक दृष्टि से शुभ माना गया है।

नल से पानी का टपकते रहना वास्तुशास्त्र में आर्थिक नुकसान का बड़ा कारण माना गया है। बहुत से लोग इसे अनदेखा कर जाते हैं। वास्तु के अनुसार नल से पानी का टपकते रहना धीरे- धीरे धन खर्च होने का संकेत देता है। अगर नल से पानी टपक रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लें।

शनिवार को ये शकुन होते हैं शुभ फलदायी

अगर आपका शयनकक्ष प्रवेश द्वार के सामने वाली दीवार के बाएं कोने पर है तो वहां धातु की कोई चीज लटकाकर रख सकते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार यह स्थान भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र माना जाता है।

धन में वृद्धि और बचत के लिए तिजोरी अथवा धन रखने की अलमारी को दक्षिण की दीवार के पास कुछ इस तरह रखें कि इसका मुंह उत्तर दिशा की ओर रहे। पूर्व दिशा की ओर अलमारी का मुंह होने पर भी धन में वृद्धि होती है, लेकिन उत्तर दिशा उत्तम मानी गई है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 

 

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.