इस एक मंत्र में छिपा है सभी समस्याओं का हल

Samachar Jagat | Saturday, 18 Feb 2017 10:18:09 AM
The solution to all problems lies in a Mantra

विष्णु सहस्रनाम एक ऐसा मंत्र है जिसमें विष्णु के हजार नामों का सम्मिश्रण है अर्थात अगर कोई व्यक्ति भगवान विष्णु के हजार नामों का जाप नहीं कर सकता है तो वह इस एक मंत्र का जाप कर सकता है। इस एक मंत्र में अथाह शक्ति छिपी हुई है जो कलयुग में सभी परेशानियों को दूर करने में सहायक है। इस मंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हिन्दू धर्म के दो प्रमुख सम्प्रदाय शैव और वैष्णवों के मध्य यह सेतु का कार्य करता है। विष्णु सहस्रनाम में विष्णु को शम्भु, शिव, ईशान और रुद्र के नाम से सम्बोधित किया है, जो इस तथ्य को प्रतिपादित करता है कि शिव और विष्णु एक ही है।

करें इस एक मंत्र का जाप, प्रेमी हमेशा रहेगा आपके साथ

महाभारत के ‘अनुशासन पर्व’ में भगवान विष्णु के एक हजार नामों का उल्लेख किया गया है। कहा जाता है कि जब भीष्म पितामह बाणों की शय्या पर लेटे अपनी इच्छा मृत्यु की प्रतीक्षा कर रहे थे, तब उन्होंने ये एक हजार नाम युधिष्ठिर को बताये थे। जब युधिष्ठिर ने भीष्मपितामह से पूछा कि ‘किमेकम दैवतम लोके, किम वाप्येकम परयणम’ अर्थात कौन ऐसा है, जो सर्व व्याप्त है और सर्व शक्तिमान है? तो पितामह ने अपने संवाद में भगवान विष्णु के इस एक हजार नामों का उल्लेख किया और कहा कि प्रत्येक युग में सभी अभीष्ठ की प्राप्ति के लिए इन एक हजार नामों का श्रवण और पठन सबसे उत्तम होगा और इसके बाद इन एक हजार नामों को एक मंत्र में समाहित कर लिया गया। ये मंत्र है....

घर के मुख्य द्वार पर लगाएं चांदी का स्वास्तिक

विष्णु सहस्रनाम स्त्रोत्र मंत्र :-

नमो स्तवन अनंताय सहस्त्र मूर्तये, सहस्त्रपादाक्षि शिरोरु बाहवे।
सहस्त्र नाम्ने पुरुषाय शाश्वते, सहस्त्रकोटि युग धारिणे नमः।।

यदि प्रतिदिन प्रातः काल इस एक मंत्र का पाठ किया जाए तो जीवन में आने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है। विष्णु सहस्रनाम संस्कृत में है और उच्चारण भी कठिन है, अतः यदि कोई इसका श्रवण मात्र भी करे तो उसे लाभ अवश्य मिलता है। जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो उन्हें प्रतिदिन इस स्त्रोत्र का पाठ करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार यदि प्रत्येक गुरूवार को केले के पेड़ के नीच भगवान विष्णु की प्रतिमा लगाकर उसकी पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, अगर विवाह में बाधाएं आ रही हैं तो वो दूर होंगी।

(ये सभी जानकारियां शास्त्रों और ग्रंथों में वर्णित हैं, लेकिन इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेष पंडित या ज्योतिषी की सलाह अवश्य ले लें।)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

UP Election 2017 : जिस पार्टी को मिलेगा ओबीसी का साथ, वही बनेगा यूपी का सरताज

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आज अवश्य करें ये उपाय

धन की कमी चल रही है तो घर में लगाएं फव्वारा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.