घर में वरुण यंत्र स्थापित करने से दूर होता है पश्चिम दिशा का वास्तुदोष

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Jul 2016 05:24:45 PM
Varun device is installed in the house away from the west side of the Washudosh

वास्तुदोष घर की किसी भी दिशा में हो सकता है, दिशाओं के अनुसार ही वास्तुदोष का प्रभाव व्यक्ति पर पड़ता है। यदि घर में किसी भी दिशा में वास्तुदोष हो, जिसकी वजह से गृहस्वामी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो उन दोषों को समाप्त करने ले लिए तुरंत ही उपाय करने चाहिए, जिससे घर में सुख-समृद्धि आए। अलग-अलग दिशाओं में वास्तु दोष होने से अलग-अलग परिणाम होते हैं।

हम आपको पश्चिम दिशा के वास्तु दोष से होने वाली परेशानियों और उसे दूर करने के उपाय बता रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप पश्चिम दिशा के वास्तुदोष से छुटकारा पा सकते हैं। पश्चिम दिशा में वास्तु दोष होने पर गृहस्वामी को गुप्त रोग होने की सम्भावना होती है। विभिन्न प्रकार की व्याधि के कारण परिवार में लोग पीड़ित रहते हैं। सरकारी मामलों में हानि होती है और घर के छोटे-बड़े सदस्यों में सामंजस्य का अभाव रहता है।

उपाय :-

वास्तुशास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा जनित वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में वरुण यंत्र स्थापित करना चाहिए।

इस दिशा के वास्तुदोष को दूर करने के लिए गृहस्वामी शनिवार का उपवास करें।

शनिवार को खेजड़ी में जल डालें तथा सरसों के तेल का दान करें।

गरीब बच्चों को दान दें।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.