आज भी यहां भगवान कृष्ण से रूठकर खड़ी हुई हैं रुक्मणी

Samachar Jagat | Thursday, 20 Apr 2017 08:47:17 AM
Vitthal Rukhmini Temple Saoner

भगवान के दर्शनों के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं, लोग करोड़ों वर्षों तक तपस्या करते हैं। इसके बाद भी उन्हें भगवान के दर्शन नहीं होते हैं। क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी जगह भी है जहां पर भगवान अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए खड़े रहते हैं। जो भी भक्त यहां भगवान के दर्शनों के लिए आते हैं, भगवान उन्हें दर्शन देते हैं। आइए आपको बताते हैं इस मंदिर के बारे में......

धन-धान्य और सुख के लिए घर में हमेशा रखें ये 5 चीजें

महाराष्ट्र के पंढलपुर में स्थित विट्ठल रुक्मणी मंदिर पूरे विश्व में विख्यात है, यहां की मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए कई युगों से यहां खड़े हैं और माना जाता है की ये ऐसे ही कई युगों तक खड़े रहेंगे।

क्या आप जानते हैं कितने प्रकार के होते हैं शिवलिंग

पौराणिक कथाओं के अनुसार रुक्मणी श्रीकृष्ण से रूठकर यहां तपस्या करने आईं थीं तब भगवान श्री कृष्ण उन्हें मनाने यहां आए तो उन्हें अपने भक्त पुंडलिक का भी स्मरण हो आया, कृष्ण उन्हें दर्शन देने रुक गए और दूसरी तरफ रुक्मणी प्रतीक्षा में खड़ी रह गईं।

साल बीतकर युग बन गए लेकिन इस मंदिर में भगवान कृष्ण और रूक्मणी खड़े हुए है। यहां रूक्मणी रुठी खड़ी हैं तो श्रीकृष्ण अपनी कमर पर हाथ रखे हुए खड़े हैं। यहां पर भगवान कृष्ण शेषनाग के नीचे एक ईंट पर खड़े अपने भक्त का इंतज़ार कर रहे हैं। दूर-दूर से भगवान के दर्शन करने के लिए भक्त इस मंदिर में आते हैं, यहां की मान्यता के अनुसार जो भी भक्त भगवान से यहां कुछ मांगता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

सैलानियों को बहुत लुभाते हैं ये लंबे रेल रूट

गर्मी की छुट्टियों में कूल होने के लिए जाएं इन जगहों पर

विश्व की सबसे सूखी जगह है अटाकामा डेजर्ट का ये स्थान



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.