धन-धान्य और सुख के लिए घर में हमेशा रखें ये 5 चीजें

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Apr 2017 07:08:01 AM
Keep these 5 things in the house for money and happiness

कुछ चीजें भगवान कृष्ण को बहुत पसंद हैं, जिस घर में ये सभी चीजें होती हैं भगवान कृष्ण की कृपा हमेशा उस घर पर बनी रहती है और कभी भी घर में धन-धान्य और सुख की कमी नहीं होती है। अगर आप भी भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इन चीजों को घर में जरूर रखें...

घी :-

गाय श्री कृष्ण को बहुत प्रिय हैं, गाय के दूध से बना घी ही भगवान कृष्ण को अर्पण किया जाना चाहिए, इसे हमेशा घर में भी रखें।

क्या आप जानते हैं कितने प्रकार के होते हैं शिवलिंग

चंदन :-

चंदन का तिलक शीतल होता है उसे धारण करने से पापों का नाश होता है। इसकी खुशबू से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान कृष्ण को चंदन बहुत प्रिय है। प्रतिदिन भगवान को चंदन का तिलक लगाएं।
 
बांसुरी :-

जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां प्रेम और धन की कोई कमी नहीं रहती है। बांसुरी से घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान कृष्ण तो बिना बांसुरी के अधुरे से लगते हैं जिस घर में बांसुरी होती है भगवान कृष्ण स्वयं उस घर में निवास करते हैं।

इन तीन उपायों को करने से कुंवारे बंध जाएंगे सात फेरों के बंधन में

माखन-मिश्री :-

घर में मक्खन जरूर रखें अगर घर पर बना सकते हैं तो मक्खन अपने हाथों से घर पर तैयार करें, अगर बनाने का समय न हो तो बाजार से मक्खन खरीद कर लाएं । प्रतिदिन कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाएं, कान्हा बहुत प्रसन्न होंगे।

पंचामृत :-

शाम को आरती के समय तुलसी, शहद, दूध, दही और गंगाजल को मिलाकर पंचामृत तैयार करें, इस पंचामृत से भगवान कृष्ण का अभिषेक करें। घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

सैलानियों को बहुत लुभाते हैं ये लंबे रेल रूट

गर्मी की छुट्टियों में कूल होने के लिए जाएं इन जगहों पर

विश्व की सबसे सूखी जगह है अटाकामा डेजर्ट का ये स्थान

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.