ठन्डे ठन्डे पानी से नहाये और वज़न करे काम 

Samachar Jagat | Wednesday, 19 Oct 2016 03:32:43 PM
cold water bath helps in weight loss

'ठन्डे ठन्डे पानी से नहाना चाहिए ,गाना आये या ना आये गाना चाहिए'  ये गाना तो बचपन में हम सभी नहाते हुए गुनगुनाते ही रहे है।  या कभी हम नहीं तो हमारे बड़े बुज़ुर्ग तो जरूर गाते रहते थे।  वैसे ठन्डे पानी से तो सच में नहाना ही चाहिए हाँ गाना आये या ना आइये लेकिन आपके वज़न में कमी ज़रूर आएगी।  जी हां ये बात बिलकुल सही है।  अगर आप समझे नहीं तो ये पढ़िए और जानिये कैसे -

करवा चौथ पर कुछ यूं संवारे खुद को,  की हर ठहर जाये सबकी नज़रे आप पर 
वज़न कम करने में मदद करता है ठन्डे पानी से नहाना - 
हमारे शरीर में दो तरह के फैट होते हैं, पहला वाइट फैट जो हमारे शरीर के लिए बुरा होता है और दूसरा है ब्राउन फैट जो हमारे लिए अच्छा होता है। वाइट फैट वह फैट है जिसे हम अपने भोजन में खाते हैं, और यह फैट हमारी कमर, पीठ के निचले हिस्से और गर्दन में जमा होने लगता है और जिससे छुटकारा पाने के लिए हमे संघर्ष करना पड़ता है। वही ब्राउन फैट हमारे लिए अच्छा होता है और इसका काम है हमारे शरीर को गर्म रखना। अब अच्छी खबर जब हम बहुत ज्यादा ठंडे पानी से नहाते हैं तो कैलोरी बर्न होने लगती है हमे गर्म रखने के लिए इससे हम अपना वेट जल्दी कम कर लेते हैं।

ठन्डे पानी से अगर आप नहाते है तो आपका प्रतिरोधक छमता बढ़ता है। 

एक स्टडी के मुताबिक अपने इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने के लिए ठन्डे पानी से नहाना चाहिए।  ठंडे पानी से नहाने से स्ट्रेस कम होता है और अगर आप सिरदर्द और थकान जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो भी आपको बहुत राहत मिलती है।

बिना सैलून जाये पाएं लम्बे सीधे बाल, अपनाये ये नुख्सा 

रक्तचाप भी सही रहता है- 

सोध करने पर पता चला की ठन्डे पानी से नहाने से इतनी  एनर्जी मिलती है जितनी सुबह सुबह एक कप गर्म कॉफ़ी पिने से।   इसके अलावा उन्होंने यह भी महसूस किया कि ठंडे पानी से नहाने से उनका ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। इसके साथ ही उनका स्ट्रेस लेवल और हेल्थ प्राब्लम्स भी काफी इंप्रूव हुए हैं।

मुंहासों से परेशान है तो नहाएं ठंडे पानी से
अगर आप मुंहासों से परेशान हैं तो ठंडे पानी से नहाइए। गर्म पानी आपकी त्वचा को रूखी और बेजान कर देता है।जिससे त्वचा में गंदगी जमा होने लगती है। ठंडा पानी आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है। यही नहीं ठंडे पानी से सर धोने बालों में जमा गंदगी साफ होती है और बाल भी आकर्षक लगने लगते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.