5000 लड़कियां बेचकर कमाए सौ करोड़ से ज्यादा

Samachar Jagat | Wednesday, 31 Aug 2016 12:39:13 PM
5000 girls earned by selling more than one billion

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जीबी रोड से एक कोठा मालकिन और उसके पति के अलावा अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। 45 वर्षीय सायरा बेगम और 50 वर्षीय आफाक हुसैन पर आरोप है कि उन्होंने 5 हजार लड़कियों की नेपाल, बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, असम, आंध्रप्रदेश और अन्य राज्यों से तस्करी की है।

 बताया जा रहा है कि इससे उन्होंने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए हैं। ये 50 हजार रुपए में लड़कियां खरीदते थे और दो लाख रुपए में बेचते थे। 

एक बार लड़कियां जीबी रोड स्थित कोठे पर पहुंच जाए तो उन्हें ये अलमारी या गुफा में छुपाकर रखते थे। इसके बाद एक छोटे से कमरे में उनके क्लाइंट्स को जबरन एंटरटेन करना होता था।

बेगम और हुसैन के साथ ही गिरफ्तार 6 अन्य लोगों के खिलाफ मकोका लगाया गया है। इन सबको 2 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एक न्यूज पेपर ने पुलिस के हवाले से लिखा है, सायरा बेगम इस पूरे रैकेट को कंट्रोल करती थी। यह रैकेट पूरी तरह से व्यवस्थित था और इसको मैनेजर, नायिका, असिस्टेंट और तस्कर लोग मैनेज करते थे। 

सूत्रों के मुताबिक इस जोड़े ने यह काम जीबी रोड के एक कोठे से शुरू किया था। लेकिन अब इनके पास अन्य चार कोठे हैं। इसके साथ ही इनके पास कई बेनामी प्रॉपर्टी और दुकानें हैं। 1990 के बाद से सायरा को अलग-अलग केसों में सात बार गिरफ्तार किया गया है, वहीं आफाक को तीन बार गिरफ्तार किया जा चुका है। 

साल 2001 में सायरा को एक मामले में सात साल की सजा हुई थी, लेकिन वहां से लौटने के बाद उसने फिर से वही धंधा शुरू कर दिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.