फ्लॉप शो साबित हुआ कांग्रेस का अमेठी बंद

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 06:36:33 PM
Congress Amethi off proved a flop show

अमेठी। कांग्रेस उपाघ्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस ने नोटबंदी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया हालांकि छह वामपंथी दलों के भारतबंद के आह्वान का यहां कोई असर नही हुआ।

अमेठी में जनआक्रोश दिवस मनाने के लिए सुबह से ही कांग्रेसी जगह जगह जुटने लगे थे। कांग्रेस ने नोटबंदी के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में थालियां बजाई। 

पार्टी के जिला कार्यालय से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गलियों चौराहों में घूमे। गौरीगंज में प्रदर्शन की जबरदस्त तैयारी की गई थी मगर पूरे क्षेत्र में कहीं भी विरोध प्रदर्शन नही हुआ।

इस दौरान जिले में बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे और लोगों ने जमकर खरीद फरोख्त की। सडक़ों पर भी आवाजाही आमदिनों की तरह सामान्य रही।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.