समुद्र में भटक कर श्रीलंका पहुंच गए पांच भारतीय मछुआरे

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 08:53:14 PM
five indian fishermen straying in sea reached into sri lanka

रामेश्वरम/तमिलनाडु। तमिलनाडु के नागपत्तिनम जिले से पांच मछुआरे श्रीलंका के तट पर पाए गए हैं और आज उन्हें श्रीलंकाई नौसेना द्वारा कंगेसंतघुरई ले जाया गया। ये मछुआरे 28 नवंबर को लापता हो गए थे।

मत्स्य विभाग के निदेशक अमाल जैवियर को मिली सूचना के मुताबिक, वेल्लकोइल के निवासी इन मछुआरों को श्रीलंकाई मत्स्य अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

जैवियर ने कहा कि इन मछुआरों ने श्रीलंकाई अधिकारियों को बताया कि वे भटक कर श्रीलंकाई समुद्री सीमा में पहुंच गए थे। अब यह मत्स्य विभाग पर है कि वह इन्हें गिरफ्तार करे या नहीं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.