देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुँचा रहे राहुल और केजरी: नकवी

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 03:49:52 PM
Harm the unity and integrity of the country, Rahul and Kejri: Naqvi

रामपुर।  केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संवेदनशील मुद्दों पर सवाल उठाकर देश की एकता और अखंडता को बड़ा नुकसान पहुँचा रहे है।

जाली नोट चलाने वाला दाऊद का खास गुर्गा विराज सिंह नेपाल में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में महागठबन्धन पर समाजवादी पार्टी (सपा) की मुहिम पर तंका कसते हुए नकवी ने कहा कि सपा और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले अपना घर और परिवार को संभाल ले, फिर उन्हें गठबंधन की बात सोचनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुये केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गांधी और केजरीवाल दोनों ही झूठ की राजनीति कर रहे हैं।

‘द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे भारत-नेपाल’ 

सर्जिकल स्ट्राइक, प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट््स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) आतंकियों के साथ मुठभेड और पूर्व सैनिक की खुदकुशी का मामले में राजनीति कर ये जनता के सामने बेनकाब हो गये है। जनता इन्हें झूठ बोलने का सबक सिखा देगी। उन्होने कहा कि दोनों झूठ के पासवर्ड है। देश और प्रदेश की जनता इनको डिलीट करने के लिए तैयार बैठी है।
(एजेंसी)
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.