लालू का मोदी पर बड़ा हमला, देश में इमरजेंसी जैसे हालात

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 12:00:11 PM
Lalu major attack on Modi, Emergency-like situation in the country

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए आज कहा कि यह सरकार संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है जिससे देश में इमरजेंसी जैसे हालात है।

मुख्यमंत्री ने जेल से फरारी और मुठभेड़ की न्यायिक जांच के आदेश दिए

यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्विट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए लिखा , संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है केंद्र सरकार। लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए राज्य के मुखिया को पीडि़तों से मिलने के कारण गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा , मोदीजी, कौन सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नही कर सकते। देश में इमरजेंसी जैसे हालात है। 

केरल पुलिस ने RAPE पीडि़ता से पूछा- किसके साथ आया सबसे ज्यादा मजा?

राजद सुप्रीमों ने आगे कहा , ढाई साल में इतनी पतली हालत होगी, खुद इन्होंने दुर्दांत सपने में नहीं सोचा होगा। हेडलाइंस एव्ँ मार्केटिंग की सरकार की ऐसी दुर्दशा होना लाजिमी है। देश में फासीवाद दस्तक दे चूका। संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार और बैन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, अभिव्यक्ति एवं गैरसरकारी संस्थाओं की आजादी को जिसने भी कुचलने का प्रयास किया उनको न्यायप्रिय जनता ने क्या सबक सिखाया,इनको भूलना नही चाहिए।              -एजेंसी

 

Read More:

आखिर किस वजह से इस पोर्न स्टार ने 70 साल के बुढ़े से शादी की..!

गर्भवती मां को पता होना चहिये अपने गर्भ में पलने वाले “बच्‍चे” के बारे में ये बातें

अच्छी सेहत अगर चाहते है तो इन खराब आदतो को बदल ले  

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.