लोकसभा की दर्शकदीर्घा से शख्स ने किया कूदने का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने काबू में किया

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 12:30:06 PM
man who tried to jump parliament visitor gallery controlled by security

नई दिल्ली। लोकसभा में आज उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक व्यक्ति ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के ठीक बाद दर्शकदीर्घा से नीचे कूदने का प्रयास किया लेकिन सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ कर काबू में ले लिया। 

नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जैसे ही सदन की कार्यवाही करीब 40 मिनट के लिए स्थगित की, उसी समय विपक्ष के एक सांसद ने दर्शकदीर्घा की ओर इशारा किया जहां सुरक्षा कर्मी एक व्यक्ति को पकड़े हुए थे। 

इसके बाद यह बात सामने आई कि वह व्यक्ति दर्शकदीर्घा से नीचे सभा में कूदने का प्रयास कर रहा था। उसका दाहिना पैर दीर्घा से लगे लकड़ी के घेरे के उपर था और तभी सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। वह व्यक्ति दर्शकदीर्घा में उपर उस ओर बैठा हुआ था जिस ओर सत्ता पक्ष के सदस्य बैठते हैं। उस व्यक्ति को काबू में करके सुरक्षाकर्मी ले गए। उसके बाद लोकसभा की कार्यवाही देखने आए अन्य दर्शकों को बाहर आने दिया गया। 

दर्शकदीर्घा में अगली कतार में दिल्ली पुलिस के कर्मी सादी वर्दी में बैठते हैं ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। 
इस घटनाक्रम के दौरान स्पीकर आसन से उठकर जा चुकी थीं लेकिन अरूण जेटली समेत कुछ वरिष्ठ मंत्री सदन में मौजूद थे। सदन में मुलायम सिंह यादव आदि वरिष्ठ नेता भी उस समय उपस्थित थे। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.