कालेधन की पेनल्टी का पैसा गांव गरीब पर होगा खर्च : अमित शाह

Samachar Jagat | Friday, 16 Dec 2016 03:20:56 PM
The penalty money will be spent on the poor village of black money : Amit Shah

एटा। नोटबंदी को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विरोधी दलों के तीखे हमलों के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को एलान किया कि भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ केन्द्र सरकार की मुहिम जारी रहेगी और कालेधन की पेनल्टी का पैसा गांव और गरीबों के विकास पर खर्च किया जाएगा। शाह ने यहां आयोजित पार्टी की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा नोटबंदी से कालाधन रखने वालों की नींद उड गई है।

नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष में गजब की एकजुटता देखने को मिल रही है। कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) सभी बौखलाये हुए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रोज पैदल मार्च निकाल रहे है। बसपा सुप्रीमो मायावती के मुंह में इन दिनों केवल एक ही बात नोटबंदी है। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी तिलमिलाई हुई हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष पर तंज कसते हुए शाह ने कहा राहुल बाबा आपकी सरकार थी तो रोज घपले और घोटाले होते थे। पैदल मार्च निकालना है तो भुखमरी और गरीबी को दूर करने के लिए निकालिए। जनता आपको दुआ देगी। कालेधन के खिलाफ केन्द्र की नोटबंदी के फैसले का समर्थन जनता ने तहेदिल से किया है और सरकार का लक्ष्य भ्रष्टाचार का समूल विनाश करना है। भ्रष्टाचार का खात्मा करना है तो प्रधानमंत्री का साथ देना होगा।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.