युद्धाभियान की तैयारियों में हो उपलब्ध संसाधनों का महत्तम उपयोग: अरूप राहा

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 01:25:47 PM
Yuddhabian maximum use of available resources in preparedness: Arup Raha

गांधीनगर। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने वायु सैनिकों और कमांडरों से युद्धाभियान संबंधी तैयारी के लिए उपलब्ध संसाधनों का महत्तम उपयोग सुनिश्चत करने की जरूरत पर जोर दिया। एयर चीफ मार्शल राहा यहां दक्षिण पश्चिम वायु कमान के मुख्यालय में इसके कमांडरों के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

इसमें राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के सभी वायु सेना कमांडर शिरकत कर रहे थे। उन्होंने लक्ष्य पूरा करने के मामले में भारतीय वायु सैनिकों के बेहतरीन पेशेवर अंदाज और कडी मेहनत वाले तौर तरीके की सराहना भी की। उन्होंने अभियान संबंधी तैयारियों के लिए उपलब्ध संसाधनों के महत्तम उपयोग की जरूरत पर जोर देते हुए वायु सेना की संरचना और सुविधाओं के बडे पैमाने पर उच्चीकरण (अपग्रेडेशन) के दौर में वायु सैनिकों और अधिकारियों से नवीनतम टेक्नोलॉजी से ताल मिला कर चलने का भी आहवान किया।

 वायु सेना प्रमुख ने प्रत्येक वायु सैनिक से बेदाग अनुशासन और सत्यनिष्ठा दर्शाने का भी आहवान किया। उक्त सम्मेलन हर साल अभियान और प्रशासनिक मामलों तथा अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा के लिए आयोजित किया जाता है। सम्मेलन के दौरान एयर चीफ मार्शल राहा ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित भी किया।

उन्होंने यहां वायु शक्तिनगर में बने दक्षिण पश्चिम वायु कमान के नये परिसर का उद्घाटन भी किया और इसका दौरा किया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.