लंच में बनाएं बंगाली डिश बैंगन भाजा

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 12:56:17 PM
Begun Bhaja Recipe

बैंगन भाजा एक बंगाली डिश है, आप इसे लंच में बना सकती हैं। मसालेदार कुरकुरा बैंगन भाजा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे आप आसानी से बना सकती हैं। आइए आपको बताते हैं बैंगन भाजा बनाने की विधि....

सामग्री :-

बैंगन - 4 गोल आकार में कटे हुए
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
पीसी चीनी - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
मैदा - 1 चम्मच
स्वादानुसार नमक
तेल तलने के लिए
हरा धनिया - 1 चम्मच कटा हुआ

विधि :-

सबसे पहले गोल आकार में कटे हुए बैंगन को हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, पिसी चीनी और मैदा डालकर 5 मिनट के लिए अलग रख दें।

इसके बाद एक नॉनस्टिक तवे को गैस में रखकर गर्म करें। तवे को तेल डालकर चिकना करें और इसमें बैंगन की स्लाइस डालकर कर धीमी आंच में कुरकुरा होने तक सेकें। हरे धनिए से सजाकर लंच में दाल, रोटी के साथ सर्व करें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.