जल्दी ही तीर्थ स्थल घोषित होगा मथुरा

Samachar Jagat | Friday, 28 Apr 2017 09:19:30 AM
Mathrura will soon be declared a pilgrimage site

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता तथा ऊर्जामंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मथुरा को जल्दी ही तीर्थस्थल घोषित किया जाएगा। शर्मा वृन्दावन के वात्सल्य ग्राम में आयोजित परमशक्ति पीठ सामाजिक संस्था के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक भी उपस्थित थे।

क्या आप जानते हैं कहां है भगवान विष्णु का सबसे भव्य मंदिर?

शर्मा ने कहा, वर्ष 2014 में केंद्र में मोदी एवं अब 2017 में प्रदेश में योगी सरकार का गठन कराकर जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस पर हम पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने सभागार में बड़ी संख्या में उपस्थित साधु-संत समाज को संबोधित करते हुए कहा, मथुरा को जल्दी ही तीर्थस्थल घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा, मथुरा को तीर्थस्थल का दर्जा देने की घोषणा से पहले ही इस संबंध में करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बाकी 20 फीसद भी जल्दी ही पूरा हो जाएगा।

संभवत: उनका इशारा शहर में मांसाहार की सार्वजनिक बिक्री बंद होने से था, जो अवैध बूचड़खाने बंद होने के कारण काफी कम हो गया है। शर्मा ने कहा, अगले वर्ष के आरंभ में मथुरा में पीने के लिए गंगाजल आपूर्ति होने लगेगी। इसका काम युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा, जहां तक यमुना के शुद्धीकरण का सवाल है, यमुना की स्वच्छता के बिना गंगा भी शुद्ध नहीं हो सकती।

बोटिंग का शौक है तो जरूर करें इन जगहों की सैर

उन्होंने कहा, फिलहाल सरकार का ध्यान अगले वर्ष होने वाले इलाहाबाद कुंभ की तैयारियों में लगा है। कुंभ के लिए गंगा की सफाई जरूरी है। इसलिए जब वह काम पूरा होगा तो यमुना भी निश्चित रूप से प्रदूषणमुक्त की जाएगी। सरकार निश्चित समय पर लक्ष्य प्राप्त कर लेगी। मंत्री ने कहा, ब्रज का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। यह भगवान कृष्ण की जन्मभूमि व लीलास्थली है। यहां अनेक स्थलों पर उन्होंने लीलाएं की हैं। वे स्थल लुप्त होते जा रहे हैं। सरकार ऐसे सभी स्थलों एवं कुण्डों का उद्धार करेगी। ब्रज को उसका पुराना स्वरूप लौटाने का प्रयास करेगी।-एजेंसी

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की जाए राष्ट्रीय पर्यटन प्राधिकार की स्थापना

अमरनाथ यात्रा में महिला श्रद्धालुओं को सलवार कमीज पहनने की सलाह

मात्र दो दिन शेष : फ्री में देखें प्यार की निशानी ताजमहल

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.