किसने सिखाया धोनी को हेलिकॉप्‍टर शॉट, किसकी मौत पर जमकर रोए थे धोनी, पढ़े पूरी कहानी...  

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 03:17:06 PM
 which person learn dhoni helicopter shot, read full story

खेल डेस्क- धोनी ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा तो उन्‍हें दो बातों से जाना जाता था, पहला उनके लंबे बाल और दूसरा हवा में घूमता हेलिकॉप्‍टर शॉट। धोनी के बाल तो अब वैसे रहे नहीं लेकिन यॉर्कर गेंद पर मारा गया हेलिकॉप्‍टर शॉट धोनी का सिग्‍नेचर मार्क बन गया। वैसे आपको जानकर यह हैरानी होगी की यह शॉट धोनी का नहीं है, इसका कॉपीराइट तो किसी और के पास था। जानिए पूरी कहानी....

बैकफुट पर जाकर यॉर्कर गेंद पर तेजी से प्रहार करके उसे सीमा रेखा के पार पहुंचाना धोनी के लिए काफी आसान है। यह सिर्फ हेलिकॉप्‍टर शॉट का कमाल है। आपको बता दें कि यह शॉट धोनी का नहीं बल्कि उनके जिगरी दोस्‍त संतोष लाल का था। संतोष ने ही धोनी को हेलिकॉप्‍टर शॉट मारना सिखाया था। इस अहसान को धोनी आज तक मानते हैं। 

दोस्त के सिखाए हुनर से मशहूर हुए धोनी-
दरअसल संतोष और धोनी साथ में रेलवे में काम करते थे और यह दोनों कई क्रिकेट टूर्नामेंट साथ में खेले भी। बदकिस्‍मती से संतोष तो आज इस दुनिया में नही है लेकिन वह अपने दोस्त धोनी को एक ऐसी हुनर जरुर दे गए जिसने उन्हे देश-दुनिया में मशहूर जरुर कर दिया.

दोस्त की मौत से टूट गए थे धोनी-
इंडियन क्रिकेट स्‍टार बनने के बाद भी धोनी अपने दोस्‍त संतोष को भूले नहीं थे। साल 2013 में धोनी कैरेबियाई दौरे पर गए हुए थे उसी समय संतोष की अचानक तबीयत खराब हो गई। संतोष के घरवालों ने धोनी को फोन किया तो धोनी ने तत्‍काल एयर-एंबुलेंस की व्‍यवस्‍था की। 

लेकिन खराब मौसम के कारण जहाज दिल्‍ली न जाकर बनारस उतर गया और वहां से सड़क के रास्‍ते संतोष को दिल्‍ली ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। धोनी को जब अपने जिगरी दोस्‍त संतोष की मौत की खबर मिली तो वह काफी रोए थे, साथ ही अपने जिगरी दोस्त की मौत पर धोनी अन्दर तक टूट गए थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.