रात को घूमने का मजा लेना है तो जाएं दिल्ली की इन जगहों पर

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 04:10:21 PM
Go hang out at night so to enjoy these places in Delhi

कई जगहों पर आपको सोचना पड़ता होगा की रात के 11 बजे के बाद कहां जाए, लेकिन दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां आपको इन सभी बातों के बारे में सोचने की बिल्कुल भी जरूरत नही है। यहां आपको बहुत सारे हैंगआउट प्लेसेस मिलेंगे, इनमें से कुछ खास जगहों के बारे में हम आपको यहां बता रहें हैं...

इंडिया गेट :-

दिल्ली की बहुत ही फेमस जगह है इंडिया गेट, जहां आप कभी भी जा सकते हैं। सबसे ज्यादा लोग इंडिया गेट जाना पसंद करते हैं। इंडिया गेट, दिल्ली के हार्ट में स्थित है। 42 मी. ऊंचे इस स्मारक का निर्माण पेरिस के आर्क-डी-ट्राईओम्फे की तरह किया गया है।

किसी एडवेंचर से कम नहीं है हिमालय के पहाड़ों में ट्रेकिंग करना

मुरथल :-

दिल्ली से लगभग 48 किलोमीटर की दूरी पर मुरथल है, जो पूरे रात खुला होता है। यहां के पराठे और लस्सी बहुत ही फेमस हैं। यह पंजाबियों के लिए बहुत ही खास जगह है। बिना समय तो ध्यान में रखते हुए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।

24/7 फूड कोर्ट (जवाहर लाल नेहरू कॅालेज) :-

जे एन यू का यह फूड कोर्ट आपको 24/7 खुला मिलेगा। खास बात तो यह है कि यहां आप कभी भी जा सकते हैं और टेस्टी खाने का स्वाद ले सकते हैं। अगर आप जे एन यू के नहीं हैं तो भी आराम से इसके अंदर जा सकते हैं। इस फूड कोर्ट का शावरमा बहुत ही टेस्टी है, एक बार आप जरूर ट्राई करें।

पिछले 4000 सालों से शांत पड़ा है ये ज्वालामुखी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन एक ऐसी जगह है जो आपको हमेशा ही खुली मिलेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन उनमें से एक है जहां आपको बहुत सारे खाने के आंप्शन मिलेंगे। स्टेशन के बगल में पहाड़गंज है, यहां आकर आप अपना मनपसंद खाना खा सकते हैं।

बंगला साहिब गुरूद्वारा :-

दिल्ली का बंगला साहिब गुरूद्वारा पूरे रात खुला होता है, बंगला साहिब बहुत ही शांत जगह है। एक ऐसी जगह है तो आपके मन के बहुत ही शांति पहुंचाएगी। सभी धर्मों के लोगों को यहां जाने की अनुमति है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

इस तरीके से हुआ कृपाचार्य का जन्म, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

जानिए! भगवान विष्णु के 10 अवतारों के बारे में ...

जानें किस तिथि को क्या नहीं खाना चाहिए

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.