ये हैं दुनिया के 5 खतरनाक ब्रिज

Samachar Jagat | Saturday, 01 Apr 2017 05:00:08 PM
These are the 5 most dangerous bridges in the world

ब्रिज पार करना या देखना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन अगर ब्रिज लकड़ियों और रस्सी का बना हो, इसके साथ ही इसके नीचे गहरी खाई हो तो ब्रिज को पार करना किसी एडवेंचर से कम नहीं है। ऐसे खतरनाक ब्रिज को पार करते समय पूरी सावधानी बरतनी पड़ती है सावधानी के अभाव में आपकी जान भी जा सकती है। वहीं इन खतरनाक ब्रिजों को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। दुनिया में ऐसे बहुत से खतरनाक ब्रिज हैं लेकिन यहां हम आपको सबसे खतरनाक पांच ब्रिजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

दुनिया के खतरनाक पांच ब्रिज :-

पेरू का इन्का रोप ब्रिज या केशवा चाका ब्रिज :-

पेरू के ब्रिज को कला की अनोखी मिसाल के तौर पर बनाया गया है। इस पुल की खासियत यह थी कि इसे हाथ से बुनकर तैयार किया गया है। कुजको वैली में क्यूचुआन समुदाय के लोग रहते हैं, जिन्होंने जंगली घास से रस्सियों को तैयार किया था। लगभग 118 फीट लंबे और 220 फीट ऊंचे पुल की खूबसूरती अट्रैक्ट करने के लिए काफी है। यह कैनयोन की तेज बहती नदी के ऊपर बनाया गया है। लोगों का कहना है कि इसे यहां के लोगों ने कम से कम 500 साल पहले बनवाया था। हर साल इसकी मरम्मत की जाती है। इंका समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों के इस पुल को 2003 में फिर से बेहतरीन ढंग से बना दिया।

आप भी खुशी-खुशी जाना चाहेंगे इन विदेशी जेलों में

श्रीलंका का कोटमेल फूटब्रिज :-

श्रीलंका में झूलता यह ब्रिज एक अनोखी मिसाल कायम करता है, जिसे देखने और रिसर्च करने के लिए हर साल बहुत सारे पर्यटक आते हैं। श्रीलंका की कोटमेल ओया नदी पर यह पुल बना हुआ है।

आयरलैंड का कैरिक-ए-रीड ब्रिज :-

उत्तरी आयरलैंड का यह रोप ब्रिज काउंटी एंट्रिम के पास बालिनटाय के पास बना हुआ है, इसकी लंबाई 66 फीट और ऊंचाई लगभग 90 फीट है। हर साल लाखों लोग इस ब्रिज को देखने के लिए आते हैं। लोगों का कहना है कि 300 साल पहले मछुवारे रस्सियों की मदद से ब्रिज बनाते थे लेकिन बावजूद इसके इस ब्रिज को बनाने में उन्हें काफी वक्त लगा। साल 2000 में इस ब्रिज को मॉडर्न रूप दिया गया था लेकिन बाद में 2004 में इसे फिर दोबारा से बनाया गया।

कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो जाएं इन जगहों पर

जापान का द विन ब्रिज ऑप इया वैली :-

जापान के इस ब्रिज को 11 वीं सदी में बनवाया गया था। वैसे तो पुराने जमाने में इया वैली पर 3 ब्रिज बनाए गए हैं। यहां के इन पुलों में से हसबैंड ब्रिज और वाइफ ब्रिज सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यह ब्रिज इतना ऊंचा है कि इस ब्रिज को पार करते समय लोगों की सांसे थम जाती है। इस ब्रिज की एक और खास बात यह है कि रोमांच और एडवेंचर से भरे इस पुल को पार करने के लिए 500 येन का टैक्स देना पड़ता है।

पाकिस्तान का हुसैनी हैंगिग ब्रिज :-

साल 2011 में पाकिस्तान का यह ब्रिज भारी बारिश की वजह से खराब हो गया था। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिजों में शामिल किया गया है। पाकिस्तान के उत्तरी इलाके गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र 1978 तक देश से कटा हुआ हिस्सा था। इस पहाड़ से रावलपिंडी तक लोग पैदल ही चलकर जाते थे। 1978 में काराकोरम हाईवे बनकर तैयार हुआ तब जाकर यह क्षेत्र देश से जुड़ पाया।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.