मॉर्निंग वॉक के लिए फेमस हैं ये डेस्टिनेशन

Samachar Jagat | Saturday, 17 Dec 2016 08:00:01 AM
These destinations are famous for Morning Walk

सुबह-सुबह ठंडी और ताजी हवा का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ना सिर्फ बुजुर्गों के लिए बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए सुबह टहलना बहुत ही अच्छा होता है। हम आपको उन खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुबह घूमने के हिसाब से बेहतर हैं अगर आप इन जगहों पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहां एक बार सुबह की सैर पर जरूर जाऐं ।

मरीन ड्राइव- मुंबई :-

मुंबई की यह जगह आपको ज्यादातर बॉलीवुड फिल्मों में देखने को मिलेगी। यह जगह बॉलीवुड के रोमांटिक शूटिंग प्वाइंट में से एक है। यहां बहुत सारे फेमस बॉलीवुड स्टार भी रहते हैं जैसे- शाहरूख, सलमान। आप यहां सुबह की खूबसूरती का मजा उठाने जा सकते हैं।

इस एक जगह पर आकर आप कर लेंगे चारों धामों के दर्शन

लॉ कॅालेज रोड- पुणे :-

अगर आप पुणे घूमने जा रहे हैं तो यहां आकर आप अपने दिन की अच्छी शुरूआत लॉ कॉलेज रोड पर टहल कर करें। यहां की सुबह की सैर बहुत ही खास है। चारों ओर सफाई के कारण यहां घूमना सभी को अच्छा लगता है।

लोधी गार्डन की सैर- दिल्ली :-

टहलने के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली का लोधी गार्डन जन्नत है। यह गार्डन बहुत ही बड़ा है जिसके कारण लोग यहां वॉकिंग, योगा, मेडिटेशन आराम से कर पाते हैं। आपको यहां हर वर्ग के लोग दिख जाएंगे। यह गार्डन बड़ा होने के साथ-साथ साफ सुथरा भी बहुत है।

इस गांव में बहती हैं घी की नदियां

कब्बन पार्क-बैंगलुरू :-

बैंगलुरू यह पार्क बहुत ही साफ-सुथरा है और इसके अंदर आपको खाने का कुछ भी सामान ले जाना हो तो आराम से ले जा सकते हैं। यह पार्क इतना सुंदर है कि आप तरह-तरह के फोटो भी ले सकते हैं। यह बहुत ही अच्छी जगह है जहां आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ समय बीता सकते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

ऐसा होता है शुक्रवार को जन्मे व्यक्तियों का स्वभाव

New Year 2017 : नए साल की छुट्टियों और त्योहारों पर डालें एक नजर

मल मास प्रारम्भ : आज से 14 जनवरी तक तिथी अनुसार इन चीजों का करें दान

 

 

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.