Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच आज इतनी तय हुई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Tuesday, 21 Apr 2026 09:06:09 AM
Petrol-Diesel Prices: Amidst significant volatility in crude oil rates, the prices for both fuels have been set at these levels today

इंटरनेट डेस्क। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच सरकारी तेल  कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है।

आज भी कंपनियों ने कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया है। खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है। मायानगरी मुंबई पेट्रोल ₹103.54 और डीजल ₹90.03, कोलकाता  पेट्रोल ₹105.41 और डीजल ₹92.02 और चेन्नई में पेट्रोल ₹101.23 और डीजल ₹92.81 प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों में भी आज कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं आया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। कीमतों में लम्बे समय से बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। कीमतों में कब कमी आएगी ये तो आगामी समय ही बना सकेगा।

PC: money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.