PM Modi आज नहीं आएंगे राजस्थान, सीएम भजनलाल ने दे दिए हैं इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश

Hanuman | Tuesday, 21 Apr 2026 08:19:38 AM
PM Modi will not visit Rajasthan today; CM Bhajanlal has ordered a high-level inquiry into the incident

जयपुर। बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लगने की घटना के कारण पीएम मोदी का राजस्थान दौरा स्थगित कर दिया गया है। पीएम मोदी को आज 11 बजे पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करना था।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी आग की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी में आग लगने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों और रिफाइनरी प्रबंधन से त्वरित वार्ता कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।

भजनलाल ने आगे कहा कि सुरक्षा मानकों को सर्वोपरि रखते हुए प्रधानमंत्री का प्रस्तावित दौरा फिलहाल स्थगित किया गया है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रदेशवासियों के आशा की प्रतीक इस रिफाइनरी का भव्य उद्घाटन शीघ्र ही प्रधानमंत्री के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा।

PC: deccanchronicle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.