Rajasthan Weather Update: प्रदेश में गर्मी से लोगों का बेहाल, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार

Hanuman | Tuesday, 21 Apr 2026 08:06:58 AM
Rajasthan Weather Update: People across the state are reeling under the heat, with temperatures crossing the 40-degree mark in several cities.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों झुलसाने वाली भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रिकॉर्ड हुआ है। वहीं बाड़मेर, जैसलमेर से ज्यादा गर्मी कोटा में लोगों को झेलनी पड़ रही है। 

यहां जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। तेज गर्मी के कारण दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा और लोगों के चेहरे पर तपिश साफ नजर आई। लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, गर्म हवाओं का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा, जिससे लू चलने की संभावना भी बनी हुई है।  

अलवर और चित्तौड़गढ़ में तापमान 41.6 डिग्री, फलोदी में 41.2, जैसलमेर में 41.1 और बीकानेर में 40.6 डिग्री, चूरू और श्रीगंगानगर जैसे इलाकों में भी पारा 40.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। राजधानी जयपुर अधिकतम तापमान 40 डिग्री  रहा है। इसी कारण लोगों का दिन के वक्त घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। . मौसम विभाग का पूर्वानुमान  के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी वहीं भीषण गर्मी और लू से  लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

PC:hindi.news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.