Rajasthan: पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, प्रधानमंत्री मोदी को कल करना है लोकार्पण

Hanuman | Monday, 20 Apr 2026 03:38:29 PM
Rajasthan: Fire breaks out at Pachpadra Refinery; PM Modi scheduled to inaugurate it tomorrow.

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले राजस्थान के बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबरों के अनुसार, देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी  पचपदरा की एक यूनिट में आग लग गई। रिफाइनरी पचपदरा का कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाना है। खबरों के अनुसार, आग लगने के बाद रिफाइनरी से धुंए के तेज गुबार उठने लगे हैं।

लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बड़ी संख्या में दमकल मौके  पर मौजूद है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी कल 11 बजे रिफाइनरी का लोकार्पण किया जाना है। आज सीएम भजनलाल शर्मा का रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई। रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है जिसका कल उद्घाटन होना है। ऐसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस घटना में सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.