- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान की इस्लामाबाद में बुधवार को होने वाली शांति वार्ता को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि है ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ होने वाली शांति वार्ता को हरी झंडी दे दी है।
एक्सियोस की ओर से इस प्रकार दावा किया गया है। इस दावे में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। आपको बात दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर 22 अप्रैल को रात करीब 12 बजे खत्म होने वाला है।
हालांकि इससे पहले ईरान की ओर से संसद के अध्यक्ष एमबी गालिबाफ की ओर से बयान आया था कि धमकी और वार्ता एक साथ नहीं चल सकते। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौता संयुक्त व्यापक कार्य योजना से "कहीं बेहतर" होगा। दुनिया के देशों की इस वार्ता पर निगाहें टिकी हुई हैं। ये वार्ता सफल रहती है तो ये दुनिया के देशों के लिए अच्छा साबित होगा।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें