- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाली संभावित वार्ता से पूर्व अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अब ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकेबंदी हटाने की बात पर ये बयान दिया है। उन्होंने अब बोल दिया कि जब तक ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकेबंदी नहीं हटाएगा।
खबरों के अनुसार, युद्ध खत्म करने को लेकर दोनों देशों के बीच नई बातचीत होगी या नहीं, इस पर बनी निश्चितता के बीच ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा है कि एक हफ़्ता पहले शुरू हुई यह नाकेबंदी ईरान को पूरी तरह तबाह कर रही है और अमेरिका इस संघर्ष में काफी आगे चल रहा है।
दोनों देशों के बीच अस्थायी संघर्ष-विराम की अवधि कल खत्म होने वाली है, लेकिन इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता का दूसरा दौर आगे बढ़ेगा या नहीं।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अभी तक अपने देश से नहीं हुए रवाना
भले ही बैठक की संभावना को देखते हुए पाकिस्तान में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, लेकिन अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अभी तक अपने देश से पाक के लिए रवाना नहीं हुए हैं। वेंस दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले हैं। आपको बता दें कि अमेरिका ने दोनों पक्षों के इस संघर्ष के दौरान पहली बार ईरान का झंडा लगे एक मालवाहक जहाज को भी रोककर ज़ब्त कर लिया। इस जहाज ने रविवार को नाकेबंदी को पार करने का प्रयास किया था।
PC: axios
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें