अमेरिका में लगा लिट्टी-चोखा का स्टॉल 2 घंटे में हुआ आउट ऑफ स्टॉक

Samachar Jagat | Saturday, 07 Jan 2017 12:37:48 PM
Litti Chokha stall in America, went out of stock in just 2 hours

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्वी तटीय शहरों नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, मैरी लैंड और फ्लोरिडा जैसे कई शहरों में लिट्टी-चोखा को खूब पसंद किया जा रहा है। पहले सिर्फ बिहार तक ही सीमित रहने वाला यहां का स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन लिट्टी-चोखा अब पूरे भारत में ही नही बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। अमेरिका के पूर्वी तटीय शहरों नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, मैरी लैंड और फ्लोरिडा जैसे कई शहरों में लिट्टी-चोखा को खूब पसंद किया जा रहा है।

 रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज के कुछ पूर्व छात्रों ने अल्यूमनी मीट में बताया कि उनकी एक छोटी से पहल ने लिट्टी-चोखा को वल्र्ड फेमस बना दिया है। इन लोगों ने कुछ महीने पहले अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के चारलोट में आयोजित इंडियन फेयर में एक फूड स्टॉल लगाया था जिसमें लिट्टी-चोखा सर्व किया गया था। अमेरिकियों को ये इतना पसंद आया कि पहले दिन चार घंटे में तो दूसरे दिन केवल 2 घंटे में ही ये खत्म हो गया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अमेरिका में वाइस प्रेसिडेन्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत अप्रवासी भारतीय अभिषेक सिन्हा ने बताया कि सितंबर में उन्होंने झारखंड के लोगों के साथ मिलकर इंडियन फेयर में एक फूड स्टॉल लगाया था। जिसमें लिट्टी-चोखा, समोसा और चावल-मटन परोसा गया था। 

चटपटा मसालेदार लिट्टी-चोखा अमेरिकियों को सबसे अधिक पसंद आया। देखते ही देखते स्टॉल पर रखे सारे व्यंजन खत्म हो गये। इसके बाद से वे लोग लगातार इन व्यंजनों की मांग कर रहे हैं। सिन्हा ने बताया कि अमेरिका में बिहार-झारखंड के इस तरह के पारंपरिक व्यंजनों को बनाने और उसे बेचने वाले ग्रुप का नाम स्पर्श है। इस ग्रुप से 150 लोग जुड़े हुए हैं।


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.