तीन अस्पतालों में किया गया मृत घोषित पर जिंदा हो गई महिला

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 02:55:48 PM
Three hospitals were declared dead woman was alive at

नई दिल्ली । एक महिला को दो जिलों के तीन अस्पतालों के डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था, पर सोमवार को वो अचानक फिर ज़िंदा हो गयी

आज हम आपको ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में सुनकर आप भी कहेंगे कि दुनिया में चमत्कार होते हैं। घटना हरियाणा के फरीदाबाद की है जहंा एक 60 वर्षीय महिला को दो जिलों के तीन अस्पतालों के डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन सोमवार को वही महिला अचानक से फिर जिंदा हो गयी।

एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक, किरण देवी नाम की महिला को सबसे पहले हिसार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहंा डॉक्टर्स ने जांच के बाद बताया कि उसके सिर की दो नसें फट चुकी हैं। इसके कुछ देर बाद ही महिला की सांसें थम गयीं। जिसके बाद भी परिजनों ने हार नहीं मानी और वो महिला को हिसार के एक अन्य अस्पताल में ले गए, वहंा भी महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

जिसके बाद महिला के सभी रिश्तेदार मौत की खबर सुनते ही अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे। जब महिला के परिजन शरीर को हिसार से फतेहाबाद ले जा रहे थे, तब उनमें से एक को महिला के हाथ में कोई हरकत महसूस हुई और उसे फिर फतेहाबाद के अस्पताल ले जाया गया, वहंा भी डॉक्टर्स ने यही कहा कि महिला की मृत्यु हो चुकी है।

इसके बाद परिजन महिला को घर ले गए और बॉडी को एक खाट पर रख दिया गया, और उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाने लगी। लेकिन जैसे ही महिला के मुंह से ऑक्सीजन पाइप हटाया गया, तभी उनकी सांसें दोबारा चलने लगीं। लोग ये देख कर चौंक गए और परिवार वालों की उम्मीद फिर से जाग उठी जिसके बाद महिला को दोबारा एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहंा उनका इलाज किया जा रहा है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.