कुदरत का ये कैसा करिश्मा, यहां बकरी नहीं- बकरा दे रहा दूध!

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2017 01:56:56 PM
What a miracle of nature, the goat giving no goat milk!

जयपुर। विज्ञान से हो रहे चमत्कार हम सभी हर रोज सुनते और देखते रहते हैं। महिलाओं के अलावा अब पुरुष भी बच्चों को जन्म दे रहे हैं। ये तो बात थी इंसानों की। लेकिन अब जानवरों के बारे में जो सुनने में आ रहा है, वह और भी हैरान करने वाला है।

  इंसान के अलावा अब जानवरों में एक बकरे को दूध देते हुए देखा जा रहा है। जी हंा आपने बिल्कुल सही सुना है। राजस्थान के जयपुर जिले में भैंसावा गांव में कुदरत का अजीब करिश्मा देखने को मिल रहा है। यहंा एक डेढ़ साल का बकरा दूध देने लग गया है। बकरे के अचानक दूध देने के कारण स्थानीय लोग एवं आस पास के ग्रामीण हैरान है कि आखिर एक बकरा दूध कैसे दे सकता है।

स्थानीय ग्रामीण इसको भगवान का चमत्कार मान रहे है और इसे देखने के लिए आस पास के गांवों के लोग आ रहे है। बकरे के मालिक फौजी खटीक ने बताया कि एक माह पहले बकरे के स्तन स्वत: ही विकसित हो गए और इनमें दूध आने लग गया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.