Vastu Tips:  अगर घर में अचानक उग गया है पीपल का पेड़ तो शुभ नहीं है संकेत

Hanuman | Friday, 30 May 2025 03:01:35 PM
Vastu Tips: If a Peepal tree has suddenly grown in the house then it is not a good sign

इंटरनेट डेस्क। पीपल के पेड़ में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव का वास होता है। इसी कारण ये हिन्दू धर्म में अत्यंत पूजनीय माना गया है। इसी कारण लोगों द्वारा इस पेड़ की पूजा की जाती है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि पीपल का पेड़ अगर अचानक घर में उग जाता है तो इसके संकेत अच्छे नहीं होते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में पीपल पेड़ का उगने के संकेत होते हैं कि पूर्वज आपसे प्रसन्न नहीं हैं और किसी न किसी बात को लेकर वह आप से नाराज हैं।

जिस घर में पीपल का पेड़ बार-बार निकलता है तो इसका कारण पितृ दोष माना जाता है। अगर पीपल का पेड़ घर में निकल गया है तो आपको उसे तुरंत ही हटा देना चाहिए। इस पेड़ को हटाने के नियम भी है। पीपल पेड़ काटने से पहले कुल्हाड़ी पर घी या शहद लगाकर इसे पवित्र कर लें। इसके बाद ही इस पेड़ को काटना चाहिए। पेड़ को काटने से पहले उसकी पूजा जरूर ही करनी चाहिए।

PC: saharanpurnursery
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From indiatv



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.