- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 2 अगस्त 2026 यानी रविवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रह हैं। रविवार को सूर्यदेव की कृपा से तीन राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही शुभ साबित होगा। जातकों के कई काम बनेंगे।
मेष राशि: रविवार को इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी और नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने का योग है।
मिथुन राशि: सूर्यदेव की कृपा से इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नए अवसर प्राप्त होंगे। अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से व्यवसाय और कॅरियर में जातकों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
धनु राशि: इस राशि के जातकों के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। आय में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। वहीं कई मामलों में दिन अच्छा साबित होगा।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें