Atal Pension Yojana: हर महीने 5000 रुपए की पेंशन पाने के लिए ये लोग कर सकते हैं आवेदन

Hanuman | Thursday, 20 Aug 2026 09:37:11 AM
Atal Pension Yojana: These people can apply to receive a monthly pension of ₹5,000

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको केन्द्र सरकार की अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप 60 साल की उम्र के बाद हर माह पांच हजार रुपए की पेंशन हासिल कर सकते हैं। इसके लिए पहले योजना में हर महीने कुछ निवेश करना होता है।

इस योजना में 1000 रुपए महीने से लेकर 5000 रुपए महीना पेंशन मिलती है। योजना से जुड़ते समय जो प्लान चुना जाता है उसी हिसाब से पेंशन दी जाती है। केन्द्र सरकार की इस योजना के लिए देश के नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।

जिन लोगों की उम्र 18-40 साल के बीच है, जो लोग करदाता नहीं हैं और जिन लोगों के पास बैंक खाता है वह केन्द्र सरकार की इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी पात्र हैं तो आपको योजना के लिए आवेदन जरूर ही करना चाहिए। हर महीने मिलने वाली इस पेंशन से आपको साठ साल की उम्र के बाद किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

PC: aajtak.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.