- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन दीपावली की शुरूआत हो चुकी है और ऐसे में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी कर ग्रुप सी और गैर-राजपत्रित ग्रुप बी कर्मचारियों के लिए वित्त वर्ष 2024-25 में 30 दिनों के वेतन के बराबर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की घोषणा की है।
इस घोषणा के अनुसार कर्मचारियों को 6,908 रुपये का बोनस मिलेगा, जिसने केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी की लहर है। यह बोनस त्योहारी खर्चों को पूरा करने में मदद करेगा और बाजार में भी रौनक बढ़ाएगा।
खबरों की माने तो वित्त मंत्रालय के अनुसार, यह बोनस उन कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में हैं और कम से कम छह महीने की निरंतर सेवा पूरी कर चुके हैं। इसमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (जैसे बीएसएफ, सीआरपीएफ) और सशस्त्र बलों (सेना, नौसेना, वायुसेना) के कर्मचारी भी शामिल हैं।
pc- financialexpress.com