Gold-Silver Prices: 1.50 लाख के पार हुआ सोना, इतने बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम

Hanuman | Monday, 10 Aug 2026 01:29:14 PM
Gold-Silver Prices: Gold crosses ₹1.50 lakh mark

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,440 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे इस सोने की कीमत बढ़कर 1.51 लाख रुपए हो गई है। वहीं आज एक किलो चांदी की कीमत में 1,909 रुपए का इजाफा हुआ है।

इससे चांदी की कीमत बढ़कर 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि अगस्त माह में केवल 6 दिन में ही सोना 8,201 और चांदी 14,995 रुपए महंगी हुई है। वहीं इस साल सोना अब तक 18 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.50 के पार जा चुका है।

चांदी की कीमत में 3 हजार रुपए का इजाफा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी कीमत 2.30 लाख रुपए थी, जो अब 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.76 लाख रुपए और चांदी की कीमत 3.86 लाख रुपए थी।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.