- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से देश के किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है, जिसकी 22वीं किस्त हाल ही के दिनों में जारी की गई थी।
वहीं सरकार की ओर से पीएम किसान मानधन योजना का भी संचालन किया जा रहा है। ये मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक पेंशन योजना है। इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष साल के उम्र के किसान ले सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को उम्र के हिसाब से 55 रुपए से 200 रुपए तक का मासिक योगदान देना होता है।
जब किसान की उम्र 60 साल पूरी हो जाती है, तो उसे केन्द्र सरकार हर महीने 3 हजार रुपए की पेंशन देगी। ये योजना किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक सहयोग देती है। आपको इस योजना के लिए आज ही आवेदन कर देना चाहिए।
PC: bazaar.businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें